मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान (भाग-1 )

मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान (10 important points)

  • स्थापना- 1 नवंबर 1956
  • मध्य प्रदेश का पुराना नाम- सेंट्रल प्रोविंस एंड बरार
  • अन्य नाम- ह्रदय प्रदेश, नदियों का मायका, कोहिनूर प्रदेश जनजाति प्रदेश, सोया प्रदेश, लघु भारत, आदिमानव की क्रीड़ा स्थली, सर्वाधिक वनाच्छादित प्रदेश, तेन्दु पत्ता प्रदेश, दलहन प्रदेश, सर्वाधिक राष्ट्रीय उद्यान एवं अभ्यारण्य वाला प्रदेश, टाइगर स्टेट (सर्वाधिक बाघों वाला राज्य )|
  • प्रागैतिहासिक काम में मध्य प्रदेश – भारत में प्रागैतिहासिक मानव के निवास स्थल के रूप में रायसेन जिले के भीमबेटका से साक्ष्य प्राप्त होते हैं ! भीमबेटका की खोज वर्ष 1957-58 में डॉक्टर विष्णु श्रीधर वाकणकर ने की थी ! मध्य प्रदेश में प्रथम मानव साक्ष्य सीहोर जिले के अंतर्गत बुधनी तहसील के समीप हथनोरा से नर्मदा घाटी के तट पर 5 दिसंबर 1982 को होशंगाबाद जिले के निवासी डॉ अरुण सोनाकिया ने प्राप्त किए थे जिसे नर्मदा मानव एवं नर्मदा कपाल का नाम प्रदान किया गया है इस तथा इसके अवशेष नागपुर संग्रहालय में संरक्षित किए गए भारत में सर्वप्रथम कृषि एवं पशुपालन के साक्ष्य मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में आजमगढ़ से प्राप्त हुए हैं |
  • वैदिक काल में मध्य प्रदेश – वैदिक साहित्यों में मध्यप्रदेश का उल्लेख दक्षिणापथ एवं रेवोत्तर के रूप में मिलता है! इसके अतिरिक्त मनु स्मृति में जो हिमालय और विंध्याचल पर्वत के बीच का हिस्सा और विनसन (जहां सरस्वती नदी का लोप हुआ ) के पूर्व में तथा प्रयाग के पश्चिम में स्थित है, वह मध्य प्रदेश है | 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व अंगुत्तर निकाय तथा भगवती सूत्र ग्रंथों में मध्य प्रदेश में अवस्थित 2 महाजनपदों अवन्ति एवं चेदि का उल्लेख मिलता है|
  • ब्रिटिश कालीन मध्य प्रदेश – नागपुर के भोंसले शासक रघुजी तृतीय के निधन के पश्चात् 11 दिसंबर, 1853 को अंग्रेजो ने नागपुर पर अधिपत्य स्थापित कर लिया था | उसके पश्चात् 13 मार्च, 1854 को मध्य प्रदेश के समस्त दक्षिण -पूर्वी भाग को बिटिश साम्राज्य में सम्मलित कर लिया गया था | 2 नवम्बर, 1861 को मध्यप्रांत तथा 24 अक्टूबर, 1936 को बरार प्रांत का गठन किया गया था|
  • स्वतंत्रता पश्चात मध्य प्रदेश – स्वतंत्रता पूर्व मध्य प्रदेश को मध्य प्रांत के नाम से जाना जाता था 15 अगस्त 1947 को प्रथम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तत्कालीन राजधानी नागपुर में पंडित रविशंकर शुक्ला ने झंडा फहराया था | वर्ष 1947-48 से मध्य प्रदेश के गठन पूर्व 1 नवंबर 1956 तक मध्य प्रदेश को पार्ट – ए, बी एवं सी के रूप में विभक्त किया गया था, जिसमें मध्य भारत, भोपाल, विंध्य प्रदेश एवं महाकौशल प्रमुख प्रशासनिक केंद्र स्थित थे|
  • मध्य प्रदेश से पृथक छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना – मध्य प्रदेश के दक्षिण पूर्वी भाग में स्थित 3 संभाग एवं 16 जिलों को पृथक कर 1 नवंबर, 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की गई|
  • मध्यप्रदेश राज्य की प्रशासनिक राजधानी – भोपाल
  • मध्य प्रदेश राज्य की व्यावसायिक राजधानी – इंदौर

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Discover more from Competitive World

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading